दो महिलाओं को मौत के मुँह से निकाला गया,हो सकता था बड़ा हादसा 

 बड़कोट: भारी बारिश से अधिकतर  राज्यों में तबाही का मंज़र है। इसी के बीच उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम से बड़ी खबर मिली है जहां  बनास गांव की दो महिलाएं यमुना नदी का जलस्तर  जाने की वजह से टापू पर फंस जा गईं। महिलाए ही नहीं बल्कि कुछ पशु भी यहां फंस गए है।  खबर मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। फंसे बेजुबानों को सुरक्षित निकाला और महिलाओं को भी सुरक्षित बाहर किया गया।
 आपको बतादें कि यमुनोत्री धाम के साथ साथ यमुना घाटी में दूसरे दिन भी बारिश थमने का नाम नहीं लिया और बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और श्रद्धालुओं को बारिश के बीच जानकीचट्टी से यमुनोत्री  की पांच किमी की जोखिम भरी पैदल यात्रा कर रहे है जब दो महिलाएं यमुना नदी के टापू पर फंस गई। एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा फ़ोन के माध्यम से एसडीआरएफ को इस बात की सूचना दी वहां टीम नै पहुंचकर महिलाओं को रेस्क्यू किया। 

टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त स्थानीय महिलाएं अपने पशु लेने नदी पार गई थी। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वह बीच नदी में फंस गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *