देहरादून : मदरसों की जांच की प्रक्रिया जारी है, और अब उत्तराखंड प्रदेश में मदरसों के नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। जारी नए नियमों के मद्देनज़र अब बच्चे सुबह कुरान पढ़ेंगे। इसके बाद सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक सामान्य स्कूल की तरह कक्षाएं लगाईं जाएंगी। इनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व टैबलेट दिए जाएंगे। कुछ मदरसों के छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।
बैठक में हुए फैसले –उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में पिरान कलियर दरगाह के बाहर सीसीटीवी लगाने का भी फैसला हुआ है। बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि कैमरे से ऑनलाइन सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के मुताबिक बोर्ड के तहत प्रदेश में 103 मदरसे हैं। इनमें कुछ मदरसों को स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। वक्फ बोर्ड की देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल की जिन संपत्तियों पर अतिक्रमण है।

