मुख्यमंत्री धामी ने जन्मदिन पर निकाला संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ,किया धन्यवाद 

देहरादून : आज प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होने जन्म दिवस  के अवसर पर प्रदेशवासियों का आभार ज़ाहिर किया है। इस दौरान उन्होंने आज शुक्रवार सुबह घंटाघर में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की सूची तक ले जाना ही हमारा प्रथम उद्देश्य है। राज्य सरकार कृत संकल्पित है। 
  मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के मौके पर जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वादों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का आभार भी  व्यक्त किया है।  प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि  प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार पार्टी पदाधिकारी सभी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *