बीजेपी नेता के बयान पर नीतीश कुमार का पलटवार

पटना: बेगूसराय गोलीकांड पूरे देश के सुर्खियों में है. इसको लेकर बिहार में राजनीति गरमा गई है। भाजपा सांसद गिरिराज सिंह इस घटना के बाद सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं, उनके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह के बयान का जवाब दिया है। सीएम ने कहा कि इन सब को कोई मतलब है। कल क्या बोलते थे और आज क्या बोल रहे हैं?
नीतीश कुमार ने कहा कि उन सबका बोलने का कोई मतलब है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। इस मामले में 7 पुलिसकर्मियों को संस्पेंड भी कर दिया गया है. इस तरह के बयान का कोई मतलब नहीं है। वो कल क्या बोलते थे और आज क्या बोल रहे हैं। कोई सेंस नहीं है, लॉ एंड ऑर्डर आज तक कभी देखें हैं. मुझे बराबर पुलिस के तरफ से जानकारी मिल रही है। अपराधियों को बख़्शा नहीं जाएगा
वहीं घायल के जाति के सवाल पर सीएम ने कहा कि सभी जाति के लोग घायल हुए हैं। इस दौरान नीतीश कुमार ने पहले महागठबंधन छोड़ने पर बोले कि पहले हमसे भूल हुई , लेकिन अब जब साथ आ गए हैं ,आने वाले चुनाव में उनका क्या हाल होने वाला है वो तो पता चल ही जाएगा। हम लोग काम करते हैं सिर्फ प्रचार- प्रसार में नहीं लगे रहते हैं।