सलमान खान को मारने का बना प्लान,फ़ार्म हाउस पर लगी है नज़र 

 सिद्धू मूसेवाला की हत्या में मुख्य आरोपी विश्नोई की सिर्फ यही तक मंषा नहीं थी बल्कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी उनके निशाने पर थे। आपको बतादें कि एक्टर सलमान खान की जान पर लगातार खतरा अभी भी बना हुआ है। एक बार प्लान जरूर फेल हुआ है लेकिन अभिनेता का कत्ल करने का एक और प्लान टायर हुआ था जिसमें खुलासा किया था और पंजाब पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिश्नोई गैंग ने सलमान खान पर हमले की दूसरी बार भी साजिश रची। गैंग ने अभिनेता को उनके ही फार्महाउस में मारने का पूरा फुल प्रूफ प्लान तैयार किया हुआ था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की दूसरी बार प्लानिंग की थी। प्लान ए के विफल हो जाने के बाद बिश्नोई गैंग ने प्लान B तैयार किया था। इस प्लान को कोई और नहीं बल्कि गोल्डी बराड़ लीड कर रहा था।

गोल्डी ने सलमान की हत्या करने के लिए कपिल पंडित (लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक शूटर) को चुना था।  सलमान खान की हत्या के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। इसके लिए उसने खास राइफल भी खरीदी थी, जिसके लिए 4 लाख रुपये का पेमेंट किया था।पनवेल में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का फार्महाउस है, इसलिए कपिल पंडित, सन्तोष जाधव, दीपक मुंडी और अन्य शूटर्स मुंबई के वाजे इलाके में पनवेल में एक किराए का कमरा लेकर रुकने आए थे। उन्होंने उस पूरे रास्ते की रैकी कर यह कमरा किराए पर भी लेलिया था। करीब डेढ़ महीने तक बिश्नोई गैंग के लोग इस कमरे में रहे और प्लानिंग बनाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *