लखनऊ: आज लखनऊ विधानसभा के सामने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर एक युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की। यह युवक राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी है जिसका नाम नरेंद्र मिश्रा है जो की ने खाद्य एवं रशद विभाग के अफसरों पर एक करोड़ 25 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा रहा है।
पीड़ित नरेंद्र को किसी तरह बचाया गया जिसके बाद उसने कहा कि उसकी पत्नी के नाम पर राजधानी में राशन आपूर्ति का टेंडर है। सरकार की ओर से गरीबों को जो राशन वितरित किया जा रहा है। उसका पूरा टेंडर मेरी पत्नी के नाम पर है। उसने आरोप लगाया कि उसी फर्म का फर्जी अकाउंट खोलकर रुपये निकाले जा रहे हैं। इसमें तालकटोरा के इंस्पेक्टर की भी सम्मिलित है। उसने बताया कि इंपेक्टर संजय राय ने फर्जी मामले में मुकदमा दर्ज कर मेरी पिटाई की और मुझे जेल भेज दिया। खाद्य एवं रशद विभाग के अफसरों की मिलीभगत से यस बैंक से पैसे निकाले जा रहे थे। आरएफसी नरेंद्र मिश्रा डिप्टी आरओ आदित्य सिंह व एक अन्य अधिकारी ने मिलकर पैसा निकाला है।अगर पीड़ित को न्याय नहीं दिया गया तो आखिरी विकल्प आत्महत्या है।
लखनऊ विधानसभा के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश,अफसरों पर 1 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप

