आईएएस की पत्नी पहुंची विजिलेंस ऑफिस,हुई कार्रवाई 

देहरादून : गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति मामलें में गिरफ्तार हुए पूर्व आईएएस रामविलास यादव की पत्नी कुसुम यादव से आखिरकार विजिलेंस टीम ने बीते दिन मंगलवार को चार घंटे तक पूछताछ की है जिसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट से हासिल अग्रिम जमानत के आदेश लेकर विजिलेंस दफ्तर पहुंची। उनसे विजिलेंस जो दस्तावेज मांगे उनमें से बहुत कम साथ लाई थीं,और अब उन्हें दुबारा तालाब किया गया है। एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने कहा है कि आईएएस की पत्नी कुसुम यादव से करीब चार घंटे पूछताछ के बाद जांच अधिकारी की देखरेख में टीम ने खातों में जमा धनराशि और संपत्ति के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन उनके पास सारे दस्तावेज भी नहीं थे।  विजिलेंस जल्द उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है। विजिलेंस ने बीते 23 जून को निलंबित आईएएस रामबिलास यादव को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *