गोरखपुर : 28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों गोरखपुर जनपद के भटहट ब्लॉक के पिपरी व तरकुलही में बनने जा रहे आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। इस समारोह को और भी यादगार बनाने की तैयारियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इंतजामों का निरिक्षण करने वहां पहुंचे। आज दोपहर यूपी सीएम योगी लखनऊ से हेलीकॉप्टर से सीधे समारोह स्थल पर बने हेलीपैड पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने हो रही तैयारियों का पूरा जायज़ा लिया। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
28 अगस्त को होने वाले इस भव्य समारोह में चयनित स्थल पर पहुंचते ही सीएम योगी ने साफ सफाई, मुख्य मंच, सेफ हाउस, दर्शक दीर्घा आदि का अवलोकन किया। उस दिन राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान न तो कहीं सफाई में कमी हो और ना ही कोई असुविधा देखने को मिले। सीएम ने पिपराइच के विधायक महेन्द्रपाल सिंह और जिलाधिकारी विजय किरण आनंद से कहा कि समारोह में जिन लोगों को आमंत्रित किया जाना है, उनकी सूची समय से बन जानी चाहिए।

