जम्मू कश्मीर : हुआ बड़ा हादसा,11 की गई जान

जम्मू : आज बुधवार सुबह जम्मू संभाग के जिला पुंछ में बड़ा हादसे की खबर प्राप्त हुई है जिसके चलते जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के सावजियां में एक मिनीबस खाई में जा गिरी और इस हादसे में करीब 11 लोगों के मरने की खबर है। आज सुबह हुए इस हादसे में सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद द्वारा अभियान शुरू कर दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ सड़क हादसे पर भारी शोक व्यक्त किया है।  
उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगें। ‘साथ ही उन्होने कहा कि मैं सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। परिवार के लिए मेरी तरफ से शोक प्रति संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजन को मदद के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

इसी दुखद घटना के बीच आज बुधवार करीब सवा 11 बजे उपराज्यपाल किश्तवाड़ पहुंचने वाले है। पहले वह चिनाब भवन पहुंचेंगे जहां से मिनी सचिवालय आएंगे, जहां नशा मुक्त अभियान के कार्यक्रम हिस्सा बनेंगे। इसी दौरान मुमकिन योजना के तहत कुछ लाभार्थियों को वाहन वितरित करेंगे। इसके बाद वह विकास कार्यों को लेकर जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर का भोजन उनका सिमना कॉलोनी चिनाब भवन में तय है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *