मेरठ : मंकीपॉक्स का ख़तरा यूपी में अधिक बढ़ता दिख रहा है ख़तरा, इसी कड़ी में अब मेरठ में मंकीपॉक्स के डर से बीते दिन सोमवार और आज मंगलवार को कैंट स्थित केवी पंजाब लाइंस में कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की स्कूल से छुट्टी की गई है। अध्यापकों ने आशंका जताई है कि चार बच्चे बीमार हैं जिनमें मंकीपॉक्स की तरह ही लक्षण हैं। उन्होंने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी।इसके अलावा जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान इसे महज इसे भरम कहा है। उनका कह्ना है कि छानबीन कर ली गई है, किसी में भी मंकीपॉक्स के लक्षण नहीं हैं। न ही किसी की मंकीपॉक्स हुए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आज इन सभी के घर भी जाएगी।केवी पंजाब लाइंस प्राइमरी विंग में पढ़ने वाले कक्षा एक से पांचवी तक के बच्चों के परिजनों के मोबाइल पर मैसेज आया कि सोमवार को विद्यालय में प्रशासनिक कार्य के चलते बच्चों की छुट्टी रहेगी। परिजनों ने विद्यालय में फोन करके पता किया तो बताया गया कि बच्चों में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं।आज भी स्कूल की प्राइमरी विंग की छुट्टी की गई है। इसका मैसेज भी अभिभावकों को सोमवार देर शाम भेजा गया है।
मंकीपॉक्स के खतरे के चलते स्कूल की छुट्टी, जांच में जुटी टीम

