कोटद्वार में सनसनी,नदी में मिली लाशें

कोटद्वार : उत्तराखंड के कोटद्वार के गोविंद नगर से तीन किशोर अचानक ही लापता हुए थे जिनके आज सोमवार को शव बरामद हुए है। दरअसल,दो दिन पहले तीनों किशोर सिद्धबली मंदिर के लिए घर से  घर वापसी नहीं हुई जिसके बाद लापता किशोरों की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीनों किशोरों के शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच  लहर  दौड़  गई है। 

आज सोमवार सुबह कोटद्वार की पांचवें मिल के पास खोह नदी में तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किमी आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीनों शवों को खोह नदी से निकाला।  पुलिस ने हाईवे पर किशोरों की स्कूटी भी बरामद की। मामले की जांच जारी है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जानकारी में लगी हुई है। अभी तक जितनी भी जांच हुई है उसके अनुसार तीनों किशोर घर से स्कूटी लेकर निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *