मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम में चुनावों की तैयारियां हो चुकी है। इसके मद्देनजर पार्टी ने अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए रणनीति बनाई है। आलाकमान को सुझाव दिया है कि महापौर पद के लिए उम्मीदवारों का एलान चुनाव से पहले ही हो गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह भी सुझाव दिया गया है कि महापौर के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और अभिनेता रितेश देशमुख, मॉडल मिलिंद सोमन और कोरोना काल में सभी के मसीहा बन गए अभिनेता सोनू सूद जैसे प्रतिष्ठित नामों पर विचार होगा।
रणनीतिक दस्तावेज में नामित तीनों में से कोई भी कांग्रेस का सदस्य नहीं है। 25 पन्नों के इस दस्तावेज का मसौदा शहर कांग्रेस के सचिव गणेश यादव ने तैयार किया था और इसे अभी आधिकारिक तौर पर पार्टी नेताओं के सामने पेश किया जाना बाकी है। यह दस्तावेज अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी (एआईसीसी) सचिव एचके पाटिल के सामने पेश किए जाने की उम्मीद है।
सोनू सूद और रितेश देशमुख बीएमसी चुनाव में होंगें उम्मीदवार

