प्रदेश के पांच जिलों में डेंगू का प्रकोप, 192 मामले

देहरादून : उत्तराखंड में जहां एक तरफ संक्रमण कम हो रहा है वही दूसरी ओर बढ़ते डेंगू का ख़तरा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के पांच जिलों में डेंगू संक्रमण के मामलें अधिक सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में डेंगू के 192 केस निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए प्रभावित जिलों को गहन निगरानी करने के निर्देश भी दे डाले हैं। कोरोना संक्रमितों की रफ्तार धीमी होने से स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब डेंगू संक्रमण की रोकथाम व बचाव की चुनौती खड़ी हो गई है। प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत पौड़ी व टिहरी जिले में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इन पांच जिलों में अब तक कुल 192 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।अभी तक प्रदेश में डेंगू से कोई मौत नहीं होने की खबर है। 

अस्पतालों में वार्ड बनें –

डेंगू मरीज मिलने पर आसपास के घरों में स्क्रीनिंग कर जांच की जाए। डेंगू के लार्वा के लिए सर्वे करने के साथ फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए। डेंगू मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं। साथ ही अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *