NEET Result 2022: उत्तराखंड की बेटी रिया ने किया टॉप,अभय कुमार ने पाई 535 वीं रैंक 

देहरादून : देर रात को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 के परिणाम घोषित हो गए हैं जिसमें उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। रिया ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक पाई है।
इसके अलावा अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 के साथ ऑल इंडिया 535 वीं रैंक हासिल की है। नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *