हल्द्वानी : आज बुधवार की सुबह हल्द्वानी उप कारागार से पॉक्सो एक्ट के तीन आरोपी जेल से भागने के प्रायस ने विफल में विफल रहे समय रहते उन तीनों को ही जेल के अंदर बंद कर दिया गया। तीनों पर जेल से भागने का प्रयास किए जाने पर मुकदमा दर्ज हुआ है।हल्द्वानी उप कारागार में गौरव शर्मा (30) निवासी नानकमत्ता, कपिल मुन्ना (25) निवासी नरसिंहपुर मध्य प्रदेश और हरिओम यादव (32) निवासी बहेड़ी जिला बरेली हल्द्वानी कारागार में बंद है।
ये तीनों आरोपी पॉक्सो एक्ट में बन्दी हैं। जेल प्रशासन के मुताबिक़,अनुसार बुधवार की सुबह 5.15 बजे इन तीनों ने जेल से भागने का प्रयास किया और इनमें से गौरव जेल की 20 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ने में सफल भी हो गया बाकी के दो कैदी नीचे थे। इतने में जेल में एक सिपाही ने इन लोगों को देख दिया और गौरव को नीचे उतरने की चेतावनी दी। सिपाही ने गौरव की तरफ राइफल भी तान दी। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा सही सहित बाकी अन्य पुलिसबल मौके पर पहुंच गए। तीनों कैदियों को धर दबोच लिया गया।

