मसूरी में बड़ा हादसा,दो घायल

मसूरी(उत्तराखंड) :मसूरी में आज सुबह एक बस अनियंत्रित होकरखाई में जा गिरी,मिली अनुसार इस हादसे में बस का चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन के जवान और एंबुलेंस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। और इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
दुर्घटना की जांच कर रही पुलिसकी टीम ने बताया कि एक टूरिस्ट बस (यूके08 पीए 9292) ने गांधी चौक पर सवारियों को उतारा और उसके बाद चालक फायर स्टेशन के पास बस को पार्क कर रहा था। इसी दौरान बसअनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। जिसमें चालक विमल टम्टा और परिचालक भुवन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इस घटना की जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बस कैंपटी रोड फायर स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसके बाद पुलिसऔर स्थानीय लोगों की सहायता से चालक और परिचालक को खाई से निकाल कर अस्पताल भेजा गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।