नई दिल्ली : आज मंगलवार सुबह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करने के लिए राष्ट्रपति भवन आईं। यहां उनका स्वागत किया गया। बांग्लादेशी पीएम के स्वागत के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित थे। यह शेख हसीना के चार दिवसीय भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। उनकी मुलाकात पीएम मोदी के अलावा भारत सरकार के अन्य नेताओं के साथ भी होगी। बैठक के दौरान शेख हसीना आर्थिक और रक्षा क्षेत्र को लेकर कई समझौतों को अंतिम रूप दे सकती हैं।
शेख हसीना ने कहा, हमारा पूरा ध्यान अपने लोगों के गरीबी उन्मूलन और अर्थव्यवस्था को विकसित करने पर है। मुझे लगता है सभी मुद्दों पर दो देश एक साथ कर कर रहे हैं, जिससे न केवल भारत और बांग्लादेश बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में लोगों को बेहतर जिंदगी मिल सके। शेख हसीना सोमवार को दिल्ली पहुंचीं थीं। यात्रा के पहले दिन उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। आज हसीना प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी बैठक होगी।
बांग्लादेश की पीएम भारत दौरे पर, पीएम मोदी स्वागत करने पहुंचे

