शिक्षक दिवस पर पंजाब सरकार का शिक्षकों को तोहफा,बड़ा एलान

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने आज घोषणा की है। जिसके चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम भगवंत मान ने राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सातवें वेतन आयोग को लागू करने का ऐलान किया है। इस विषय में एक वीडियो संदेश सीएम भगवंत मान ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। और एक बड़ा शिक्षकों को तोहफा भी दिया है।
आगामी  एक अक्तूबर 2022 से सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया जाएगा। सीएम मान ने यह भी एलान किया है कि जल्द ही कॉलेज और विश्वविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती भी होंगी। इससे शिक्षकों की कमी खत्म होगी। वहीं पुराने संविदा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय में इजाफा करने की भी घोषणा की है। सीएम ने आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द अधिसूचना जारी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *