देहरादून : प्रदेश सीएम के सामने अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचने वाली जनता दरबार में एक महिला को भैंस चोरी की शिकायत करने के लिए भागादौड़ी करनी पडी। करीब 7 महीने धक्के खाने के बाद सीएम के दरबार में जब इस मामले की शिकायत पहुंची तो उसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज हो पाई। 21 जनवरी 2022 को अर्जुनपुर क्षेत्र के हाथीखाल निवासी खष्टी देवी की गोशाला से दो भैंसें चोरी हो गईं थी।अगले दिन महिला भैंस चोरी की शिकायत लेकर मंडी पुलिस चौकी पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। फिर वह अपनी शिकायत लेकर हल्द्वानी कोतवाली पहुंची लेकिन यहां भी उन्हें मंडी पुलिस चौकी जाने के लिए कहा गया। सात महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज नहीं की तो खष्टी देवी ने सीएम को प्रार्थनापत्र भेजा। सीएम कार्यालय से निर्देश आने के बाद महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
भैंस चोरी का मामला,सीएम दरबार पहुंची महिला

