अहमदाबाद : अभी अभी जानकारी मिली है कि टाटा संस के पूर्व चैयरमेन देश के बड़े उद्योगपति साइरस मिस्त्री का कार हादसे में निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी गाडी में सायरस के साथ गाड़ी में चार लोग थे। इस इस हादसे में साइरस मिस्त्री के अलावा एक और कार सवार की मौत हो गई। यह दुर्घटना मुंबई के पालघर के पास हुई,जब वह अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। मौक़े पर पहुंची पुलिस की टीम ने बताया कि सायरस मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दोपहर लगभग 3.30 बजे हुई. मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की वापिस लौट रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार कार में साइरस मिस्त्री के साथ तीन और लोग सवार थे। जिसमें एक अन्य व्यक्ति की मौत भी मौके पर। और साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें कार चालक भी शामिल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी के नें कहा कि हादसे के बारे में अधिक जानकारी घायलों से जुटाने की कोशिश की जाएगी.सायरस मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा रूरल अस्पताल भेज दिया गया है।वहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सड़क दुर्घटना की जांच करने दिए है साइरस मिस्त्री के आकस्मिक निधन पर देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया. कि सायरस मिस्त्री की मौत से गहरा दुख हुआ है भगवान उनकी शान्ति दें।

