मुसेवाला के बाद पंजाब के एक और सिंगर के मौत की खबर

पंजाब के जाने मानें और हज़ारो दिलों के चहेते गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद अब एक और सिंगर के मौत की खबर मिली है जिनमें एक और मशहूर पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह का निधन हो गया है। बेहद खतरनाक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी से अलविदा हो गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस मामले में निर्वैर सिंह के परिवार की ओर से किसी पर आरोप नहीं है।

दो मासूमों को पीछे छोड़ गए –
बता दें कि मशहूर पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह अपना सिंगिंग करियर को संवारने के लिए करीब नौ साल पहले ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे। मंगलवार (31 अगस्त) को ऑस्ट्रेलिया में ही हुए बेहद खतरनाक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। निर्वैर सिंह के दो बच्चे हैं, जो अब पिता के जाने के बाद एकदम अकेले पड़ गए हैं। 
निर्वैर मशहूर पंजाबी सिंगर थे। ‘माई टर्न’ एल्बम का उनका गाना ‘तेरे बिना’ काफी चर्चित हुआ था। वह पंजाब के कुराली से ताल्लुक रखते थे। ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने के बाद उन्होंने शादी की और उनके दो बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *