सीएम धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि,प्रदेश शहीदों को हमेशा रखेगा याद 

देहरादून : प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और साथ ही कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों को गवानें वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा स्मरण करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।खटीमा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर खटीमा के शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम धामी ने कहा कि शहीद हुए जवानों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं। राज्य के लिए अपनी मां की ममता, बहन की राखी, बच्चों के लाड़-प्यार को त्याग दिया। पलायन रोकने, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *