एलपीजी सिलेंडर सस्ता,नए दाम जानिए 

नई दिल्ली : देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी कमी की गई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। इससे होम किचन पर इसका कोई प्रभाव नहीं होने वाला है। 

एक सितंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये, चेन्नई में 96 रुपये कम में  मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।  देश की गैस कंपनियां हर माह की पहली  तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। एक अगस्त को भी कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 36 रुपये की कमी की गई थी। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानों आदि में होता है। इससे उन्हें दाम में कमी से बड़ी राहत मिलेगी। यह लगातार चौथा महीना है जब कमर्शियल गैस के दाम घटे हैं। 

दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1976.50 की जगह 1885 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1995.5 रुपये में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *