खाई में गिरी सूमो, 8 की मौत

जम्मू : आज सुबह बुधवार को जम्मू  के उधमपुर हादसा होने की खबर आई है। गाड़ी के हिसाब से ज्यादा लोगों से भरी टाटा सूमो गाड़ी खाई में जा गिरी। जिसमें बाप-बेटी के साथ आठ लोगों की मौत हो गई है। किश्तवाड़ जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर यह हादसा मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे उपमंडल छात्रु के बूंडा क्षेत्र में हुआ है। इसमें तीन लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कर दिया गया है। हादसे के शिकार सभी लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू हो गई है।

पुलिस ने बताया है कि निजी टैक्सी टाटा सूमो (जेके17-9117) सवारियों को लेकर उपमंडल छात्रु से बूंडा की तरफ जा रहे थे। चालक समेत आठ लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन इसमें कुल ग्यारह लोग सवार थे। छात्रु से निकली सूमो चिनगाम से बूंडा की तरफ कुछ ही दूरी पर सड़क से करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *