अंकिता हत्याकांड: पॉक्सो एक्ट से मुकदमा दर्ज,आज अंकिता के घर जाएंगे बीजेपी नेता

रांची : झारखंड के दुमका में दिलदहला देने वाली वारदात के बाद सभी दहशत में हैं। जहां 15 वर्षीय अंकिता पर एक शाहरुख़ नाम के युवक के कैरोसीन डालकर ज़िंदा जला दिया। इस हत्याकांड के आरोपी शाहरुख के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।झारखंड बाल कल्याण समिति की सिफारिश पर पुलिस ने अंकिता हत्याकांड में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। पहले एफआईआर में अंकिता की उम्र 19 वर्ष दर्ज की गई थी।

बाद में इसमें सुधार कर मृतक अंकिता की उम्र 15 साल नौ माह की गई।पहले एफआईआर में मृतक की उम्र 19 साल दर्ज किए जाने पर काफी विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद पुलिस ने इसमें सुधार कर इसे कम कर दिया। सूत्रों का कहना है कि अंकिता के सर्टिफिकेट पर उसकी उम्र 26 नवंबर 2006 है। इसी आधार पर अंकिता नाबालिग थी। 
राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम आज दुमका में अंकिता के परिजनों से मिलेगी। वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा और सांसद निशिकांत दुबे भी अंकिता के परिवारवालों से मुलाकात करेंगे। 


पूरा मामला-दरअसल,मामला बीती 23 अगस्त का है जब  सुबह 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली अंकिता अपने घर में सो रही थी। करीब सुबह पांच बजे उसी मोहल्ले में रहने वाला शाहरुख हुसैन उसके घर की खिड़की को तोड़कर उसपर तेल छिड़ककर उसे जलाकर भाग खड़ा हुआ। अंकिता को गंभीर हालत में दुमका जिले के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद 23 अगस्त को ही अंकिता को रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। अंकिता के दोनों हाथ, दोनों पैर, पीठ का हिस्सा और पेट का काफी हिस्सा बुरी तरह से जल गया था। पांच दिन तक अंकिता जिन्दी मौत से लड़ी और  बीते दिन शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *