पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शव आज ही पहुंचेगा अलीगढ़, अतरौली के नरौरा गंगा तट के किनारे होगा अंतिम संस्कार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में निधन हो गया। गौरतलब है कि चार जुलाई से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था परसो उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। वह 89 वर्ष के थे।

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और अन्य दिग्गज नेता लखनऊ स्थिति आवास पर पहुंचे। यहां अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है। रविवार को अंतिम दर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक जिले अलीगढ़ ले जाया जाएगा। यहां 23 अगस्त को अतरौली के नरौरा में गंगा तट के किनारे अंतिम संस्कार किया जाएगा।केशव प्रसाद मौर्य, महेंद्र सिंह, आशुतोष टंडन समेत कई नेता वहां मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *