कांग्रेस से इस्तीफे के बाद आज़ाद के कड़वे बोल,पढ़कर सभी हैरान

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी को छोड़ने के बाद राहुल गांधी को बचकाना करार दिया था और अब गुलाम नबी आजाद एक बार फिर से मीडिया से बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि घर वालों ने घर छोड़ने के लिए जबरन मजबूर किया। जहां घर वालों को लगे कि यह आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है। वहीं गुलाम नबी ने भाजपा से ताल्लुक पर भी जवाब में कहा कि जो शख्स (राहुल गांधी) अपनी स्पीच खत्म करने के बाद भरी सदन में पीएम से गले मिले, तो बताएं कि वे मिले हैं या मैं मिला हूं?

जयराम रमेश DNA करवाएं  चेक  : गुलाम नबी
पार्टी छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद ने ये तक कह डाला है कि जयराम रमेश अपना DNA चेक करवाएं कि कहां के हैं और किस पार्टी से हैं, वह देखें कि उनका DNA किस-किस पार्टी में था और है। बाहर के लोगों को कांग्रेस का अता-पता नहीं है। चापलूसी और ट्विट कर जिन्हें पद मिले अगर वे आरोप लगाएं तो हमें दुख होता है।

पीएम मोदी की तारीफों के पुल –गुलाब नवी आज़ाद ने देश के पीएम मोदी की तारीफ भी की है उन्होंने बोला कि में तो पीएम मोदी को बेहद क्रूर समझता था लेकिन उन्होंने कम से कम इंसानियत तो दिखाई। जब मैं जम्मू-कश्मीर का सीएम था तब गुजरात की टूरिस्ट बस में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें कि कई लोग मारे गए थे। तब उनका फोन आया था तो मैं रो रहा था। मोदी साहब ने मेरे रोने की आवाज सुनी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए ये भी कहा कि पार्टी का डॉक्टर कंपाउंडर है। अभी कांग्रेस को स्पेशलिस्ट की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *