शंकराचार्य के आश्रम पहुंचे सीएम धामी,फूड प्रोसेसिंग प्लांट का किया शुभारम्भ 

हरिद्वार : प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जगद्गुरु शंकराचार्य से आज शनिवार उनके आश्रम पहुंचे और आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां जगतगुरु आश्रम में शंकराचार्य से कई बातो पर बातचीत भी की।इस दौरान स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने तीर्थटन मंत्रालय बनाने की बात  भी हुई है । वहीं भगवानपुर में बुग्गावाला स्थित नौकराग्रंट में फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री मशरूम विकास योजना को पास किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस योजना से करीब 25 हजार युवाओं का फायदा होगा सीएम ने इस प्लांट का निरीक्षण भी किया और कहा कि कर आसपास के करीब 200 परिवारों को रोजगार प्राप्त होगा। इस प्लांट से क्षेत्र को मशरूम के क्षेत्र में नई पहचान भी मिलेगी।
शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुग्गावाला क्षेत्र स्थित नौकराग्रंट में एमबी फूड्स कंपनी के प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बुग्गावाला क्षेत्र में 14 एकड़ में बने इस पॉलीहाउस से आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *