नई दिल्ली : भारत के जाने माने दिग्गज सफल व्यापारी मुकेश अंबानी ने दुबई में एक आलीशान बीच साइड बंगला खरीदने के लिए सौदा किया है। ख़बरों की मानें तो, मुकेश अंबानी दुबई में बीच साइड विला के मिस्टी खरीदार हैं। इस विला की कीमत 80 मिलियन डॉलर बताई जा रही है।
मुकेशअंबानी इस शहर में अभी तक सबसे अधिक बड़ा घर खरीदने वाले व्यक्ति है। मीडिया में जारी ख़बरों के मुताबिक़,पाम जुमेराह बीच पर इस संपत्ति को इस साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा है।
बंगले का नक्शा-
मुकेश अंबानी के इस नए घर मेंएक बेडरूम, एक निजी स्पा और इनडोर व आउटडोर पुल हैं। बता दें कि दुबई शहर अल्ट्रा रिच लोगों के लिए एक पसंदीदा बाजार के रूप में उभर रहा है। वहां की सरकार ने लंबी अवधि के लिए गोल्डन वीजा की पेशकर कर विदेशियों के लिए घर खरीदना आसान बनाया है। इस लोकेशन पर ब्रिटेन के फुटबॉलर डेविड बेकहम और हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान जैसे दिग्गज अंबानी के नए पड़ोसी हैं।

