लखनऊ : आज शनिवार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के आयोजन में अपने संबोधन में कहा कि पिछले आठ वर्षों में भारत को लेकर दुनिया के दूसरे देशों की सोच बदली है। हमारी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है। उन्होंने ये भी कहा कि में देशों की यात्रा पर जाता हूं और लोगों से बात करता हूं। मैं महसूस करता हूं कि अब भारत को लेकर विश्व की सोच बदल रही है। पहले वैश्विक मंचों पर हमारी आवाज को गंभीरता से नहीं लिया जाता था पर अब जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है और बहुत गंभीरता से सुनती है। यह आज के भारत की हिम्मत बनी है। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी की भी सराहना की और कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिस तरह से यहां विकास का कार्य किया और कानून-व्यवस्था बनाया है उसकी जितनी में प्रशंसा की जाए वो भी कम है।
मोदीराज में विश्व की सोच में हुआ परिवर्तन : राजनाथ सिंह

