सोनाली फोगाट मामलें में दो और गिरफ्तार,कांग्रेस नेता की CBI जांच की मांग

पणजी : गौरतलब है कि अभिनेत्री भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत में नए नए खुलासे हो रहे है उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोटों के निशान मिले है। गोवा पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को कर्ली क्लब के मालिक व एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है। पुलिस अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्त में ले चुकी हैं। 

पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को इस मामले में पूछताछ के आधार पर सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविदंर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। वहीं दोनो से पूछताछ के बाद पुलिस ने सुखविंदर को ड्रग सप्लाई करने वाले ड्रग पेडलर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। सुधीर सांगवान और सुखविंदर 22 अगस्त को सोनाली के साथ गोवा पहुंचे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *