अल्मोड़ा हवाई सेवा का सीएम ने किया फ्लैग ऑफ 

देहरादून : प्रदेश वासियों को बड़ी राहत हुई है क्यूंकि अब उड़ान योजना के तहत राजधानी देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा की शुरुआत हो गई है। इससे डेढ़ घंटे में दून से अल्मोड़ा पहुंच सकेंगे। सड़क मार्ग से 12 से 13 घंटे का सफर होता है और अब मात्रा डेढ़ घंटे में हवाई यात्रा द्वारा अल्मोड़ा पंहुचा जा सकेगा। प्रति यात्री 7700 रुपये तय किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हेली सेवा का शुभारंभ किया है।

कुछ ही समय पूर्व सीएम धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार का मामला उठाया था। सीएम ने देहरादून से अल्मोड़ा हेली सेवा संचालित करने की अनुमति देने की मांग रखी थी। इस पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पवन हंस को देहरादून से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा संचालित करने की अनुमति दी है। हेली सेवा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पंतनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ तक चलेगी। यही रूट वापसी का रहेेगा। हेली सेवा का संचालन पवन हंस एविएशन कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को ही सेवा संचालित होगी। 

तय किराया –

देहरादून से अल्मोड़ा       7700
देहरादून से पिथौरागढ़      8083

देहरादून से पंतनगर        6339
देहरादून से हल्द्वानी         6339

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *