पंजाब नैशनल बैंक ने “इंडियन आइडल 12” के विजेता पवनदीप राजन के गांव को लिया गोद

चंपावत : उत्तराखंड की शान सिंगिंग रिएलिटी शो में बढ़ाने वाले पवनदीप राजन के गांव चौकी को पंजाब नेशनल बैंक ने गोद ले लिया है। गौरतलब है कि “इंडियन आइडल 12” के विजेता मशहूर गायक पवनदीप राजन का परिवार लंबे समय से इसी गांव में रहते हैं। आज पंजाब नैशनल बैंक की कुमाऊं मंडल की प्रबंधक सरिता सिंह गांव पहुंची और इस बात की औपचारिक घोषणा की। उन्होएँ कहा कि बैंक इस गांव का वित्तीय समावेशन, आसानी से ऋण देने के साथ कॉरपोरेट सीएसआर के माध्यम से आधारभूत ढांचे को सुधारने में भी माद्दा करने की घोषणा करता है।

मंडलीय प्रबंधक ने पवनदीप के पिता लोकगायक सुरेश राजन और मां सरस्वती देवी से भी मुलाकात की। उनसे क्षेत्र में सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सहयोग मांगा। आपको बतादें कि विजेता पवनदीप राजन और उपविजेता अरुनिता कांजीलाल ने हाल में ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की है। जिनसे उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्राप्त हुईं। राज्यपाल ने उन दोनों से कहा कि पवनदीप की इस शानदार उपलब्धि से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *