नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में बारिश से बुरा हाल है। इसका प्रकोप अब बढ़ता ही जा रहा है। उत्तराखंड हिमाचल में इससे बरपा कहर काफी कुछ नुक्सान कर चुका है उसके बाद अब इसका प्रभाव मध्यप्रदेश, राजस्थान और हिमाचल में तो बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। राजस्थान में 200 और मध्यप्रदेश में करीब 60 से अधिक डैम ओवरफ्लो हो गए, रिहायशी इलाकों में पानी घुसने से कई लोग बेघर हो गए हैं।
सभी को सुरक्षित जगह पर लाया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिवृष्टि प्रभावित जिला प्रशासन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर स्थिति को समझा गया और मध्य प्रदेश के केवल पश्चिमी भाग में सक्रिय है जो अब धीरे धीरे राजस्थान और गुजरात की ओर जा रहा है। ओडिशा, छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश को फिर बारिश से सराबोर करेंगे। एक चक्र उत्तर-पूर्व भारत से भी बादलों का निर्यात चायना की ओर कर रहा है जिसके चलते पूर्वी राज्यों में भी बारिश हो रही है। सीएम शिवराज ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।
जलमग्न हुए पशुपतिनाथ भगवान –सोमवार देर रात शिवना का जलस्तर बढ़ने के बाद यह सुबह तक भगवान पशुपतिनाथ के गर्भगृह तक पहुंच गया। जिससे अष्टमुखी प्रतिमा के नीचे हिस्से के चार मुख पुरी तरह जलमग्न हो गए। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण गंगा उफान पर है। बीते 24 घंटे से आवाजाही ठप्प है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

