मैच से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली : एशिया कप 2022 से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाद कोच राहुल भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगें। खबरों के मुताबिक़, राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बीसीसीआई या राहुल द्रविड़ की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण भारतीय कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। लक्ष्मण ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भी कोच की जिम्मेदारी संभाली। इस सीरीज में द्रविड़ को आराम दिया गया था। 


लक्ष्मण एनसीए के हेड हैं और इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच में भी भारतीय टीम के कोच रह चुके हैं। आईपीएल में भी उन्होंने लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मेंटर की भूमिका निभाई है। इंग्लैंड में अभ्यास मैच के दौरान भी लक्ष्मण भारतीय खिलाड़ियों के साथ थे और वो टीम के सभी खिलाड़ियों को अच्छे तरीके से समझते हैं। भारत ने कुल पांच मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। इसमें आयरलैंड में दो टी20 और जिम्बाब्वे में तीन वनडे मैच होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *