दरिंदे के आगे गिड़गिड़ाईं बच्चियां,पूरी खबर पढ़कर कांप जाएगी रूह 

गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के एक गांव से बीते गुरूवार को देर शाम छह बजे दो बच्चियों को अगवा कर लिया गया था। जिनमेंसे एक लड़की को दबाकर हत्या भी कर दी गई है। पुलिस ने इस दरिंदगी के जुर्म में पड़ोसी युवक कपिल कश्यप (25) को गिरफ्तार कर लिया है। वह नशे में भरा हुआ था। शुक्रवार की सुबह पांच बजे नौ साल की बच्ची का शव शाहजहांपुर गांव में गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। 

ये था पूरा मामला –
चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। कपिल ने बच्चियों को उनके घर के पास से अगवा किया और उन्हें साइकिल पर घुमाने और आइसक्रीम दिलाने के बहाने ले गया। छह साल की बच्ची अपनी ननिहाल में थीं। रात दस बजे वह जब छूटकर आई तो बुरी तरह सहमी हुई थी और उसके कपड़े फटे थे।  इस बात से डर हो गया था कि दूसरी नौ साल की बच्ची के साथ अनहोनी हो सकती है। उन दोनों को कपिल अंकल ले गए थे। डॉग स्कवाड और ड्रोन कैमरों की मदद से रात भर चले तलाशी अभियान के बाद कपिल को सुबह चार बजे पकड़ा गया।   खुद आरोपी ने बताया कि अपहरण के थोड़ी देर बाद ही दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर डाली। उसने जो जगह बताई, शव वहीं पर मिला। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।  इतना ही नहीं आरोपी की बेहद घिनौनी मानसिकता दर्शाती है ये बात की उसने खुद कहा है कि उसने सोच रखा था कि दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर देगा। गांव से निकलते ही बच्चियां कहने लगीं कि अंकल प्लीज, हमें जाने दो, आइसक्रीम नहीं चाहिए। वह उन्हें चुप करने लगा। इसी बीच छह साल की बच्ची भाग गई। उसके बाद नौ साल की बच्ची चीखने लगी तो उसका मुंह बंद किया। वह यही कहती रही, अंकल प्लीज छोड़ दो। कपिल ने पुलिस से कहा कि नशे में होने के कारण उसने उस समय उसकी बातों पर कोई ध्यान ही नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *