कृष्णा के दर्शन को मथुरा पहुँचे मुख्यमंत्री योगी,जानिए पूरा कार्यक्रम! 

मथुरा : आज  यूपी मुखिया जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान कान्हा के दर्शन करने मथुरा आ रहे हैं। सीएम योगी 3 घंटे 40 मिनट यहां रहेंगें  इस दौरान उनके साथ राज्य के दो मंत्री भी उनके साथ होंगे। जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक, पुलिस व सीएम की सुरक्षा में लगी टीम ने तैयारियां हो गई हैं । सीएम योगी गोरखपुर से विमान से आगरा पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम का हेलीकॉप्टर आगरा से पवन हंस वृंदावन में उतरेगा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हुआ है। मुख्यमंत्री योगी अभी दोपहर एक बजे वृंदावन पवन हंस हेलीपैड पर पहुँच चुके हैं जिसके बाद वो 01:10 बजे अन्नपूर्णा भवन पहुंचे और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया है। 2:00 से 03:30 बजे तक मुख्यमंत्री टीएफसी में श्रीकृष्णोत्सव एवं अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे। 03:40 बजे पवन हंस हेलीपैड से मथुरा श्रीराम लीला मैदान स्थित हेलीपैड पर 03:55 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 04:00 बजे से 04:30 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा  करेंगे। सीएम के पूरे समय के दौरान  गन्ना विकास और चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *