Gangotri highway : भूस्खलन लगातार जारी,बंद रहेगी आवाजाही

देहरादून : यमुनोत्री हाईवे से भूस्खलन लगातार गिर रहा है,नीचे से जाने वाली सड़क पर गंगोत्री हाईवे पर ही गिर रहा है। बृहस्पतिवार को एडीएम व सीओ ने हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे से मलबा हटाये जाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से गंगोत्री हाईवे पर हर दो-दो घंटे यातायात बंद रखने का निर्णय हुआ है।बीते बुधवार अपराह्न करीब 3:30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी दरकने से गंगोत्री व यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। रुक-रुककर मलबा व बोल्डर गिरने से यहां रातभर हाईवे पर आए मलबा व बोल्डर नहीं हटाए जा सके। बृहस्पतिवार को 18 घंटे बाद गंगोत्री हाईवे खुला लेकिन यमुनोत्री हाईवे पर दोबारा मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया। भूस्खलन की 24 घंटे निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए है . 

गंगोत्री सड़क खुलने बंद होने का समय

7 से 9 बजे तक बंद और 9 से 10 बजे तक खुला। 

4 से 6 बजे तक बंद और 6 से 7 बजे तक खुला। 

1 से 3 बजे तक बंद और 3 से 4 बजे तक खुला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *