जोशीमठ में सीएम धामी,मेला आयोजन में हुए शामिल

जोशीमठ: आज उत्तराखंड सीएम धामी जोशीमठ से सात किमी आगे बड़ागांव में 42 वर्ष बाद सितूण मेले का आयोजन करने पहुंचे जहां मां दुर्गा मंदिर से भूमियाल देवता का निशाण ढोल दमाऊं के साथ कार्यक्रम में लाया गया इसके अलावा सीएम ने आज यहां  सीता माता अखंड महायज्ञ’ में भी हिस्सा लिया। 


इतना ही नहीं बल्कि लोक कल्याण के लिए गांव में सीतूण महायज्ञ का आयोजन हुआयह आयोजन काफी समय से बंद किया गया था,अब यह मेला आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगा।मेला कमेटी के अध्यक्ष डा. मोहन सिंह रावत ने आयोजन के विषय ेमिन बताते हुए कहा कि माता सीता की पूजा अर्चना की गई, साथ ही झुमेलो नृत्य आयोजित किया गया। शाम को जागर और अन्य पौराणिक कार्यक्रम होंगे। इतने वर्ष बाद गांव में होने वाले मेले को लेकर ग्रामीण काफी खुश है।

 सीएम धामी ने भगवान राम और माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि चार दशक बाद इस महायज्ञ में भाग लेने का अवसर मिला है। इसके बाद सीमांत गांव मलारी में सेना के जवानों और स्थानीय जनता के साथ ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *