पटना : आज बुधवार को एनडीए सरकार में सीएम रह चुके नीतीश कुमार शाम चार बजे एक बार फिर सीएम पद की ज़िम्मेद्दारी सम्भालेंगें ,आज शाम 4 बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह है। नीतीश पहली बार साल 2000 में सात दिन के मुख्यमंत्री बनाए गए थे। अगले 22 साल में अब तक वे कुल छह बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। यानी की आज नीतीश कुल आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है, क्योंकि देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता भी इतनी बार शपथ नहीं ले सके। आपको बतादें की नीतीश से पहले भी कई और नेताओं ने तीन से लेकर पांच बार तक राज्यों में मुख्यमंत्री पद पर कार्य किया है लेकीन इनमें बड़े नामों में गोवा के प्रतापसिंह राणे। नगालैंड के एससी जमीर, नेफियू रियो जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, मणिपुर के ओकराम इबोबी सिंह, असम के तरुण गोगोई, बंगाल के बिधान चंद्र रॉय और बिहार के श्रीकृष्ण सिन्हा जैसे नाम शामिल हैं।
8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश,शाम चार बजे होगा कार्यक्रम

