शपथ ग्रहण : शिंदे के 18 मंत्री, राज्यपाल दिला रहे शपथ

मुंबई : आज मंगलवार महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य विधायक राजभवन पहुंच गए हैं। दोनों पक्षों से नौ-नौ विधायक मंत्री पथ की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है।  महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में 18 नए मंत्री शामिल होंगे। राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सभी नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण करा रहे हैं।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राजभवन में हैं। उनके साथ अन्य साथी विधायक भी हैं। इसके अलावा विपक्ष के नेता अजीत पवार भी राजभवन पहुंचे हैं। थोड़ी ही देर में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा,सह्याद्री गेस्ट हाउस में बैठक के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। 

एकनाथ शिंदे का कैबिनेट –

  • उदय सामंत
  • संदीपन भुमरे
  • दादा भुसे
  • गुलाबराव पाटिल
  • शंभुराज देसाई
  • संजय राठौड़
  • तानाजी सावंत
  • अब्दुल सत्तार
  • दीपक केसरकर

बीजेपी विधायक –

  • चंद्रकांत पाटिल
  • सुधीर मुनगंटीवार
  • गिरीश महाजन
  • राधाकृष्ण विखे पाटिल
  • सुरेश खाड़े
  • अतुल सावे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *