CWG-2022 : पी वी सिंधु ने भारत के नाम किया गोल्ड

बर्मिंघम :भारत की मशहूर शटलर पीवी सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को बैडमिंटन की महिला एकल में गोल्ड मेडल दिलाकर देश का नाम रोशन किया है। पीवी सिंधु ने दुनिया की 13वें नंबर की मिशेल को 21-15, 21-13 से हराकर 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में उनके खिलाफ हार का हिसाब भी बराबर कर लिया है।बता दे कि मिशेल के खिलाफ 11 मैच में यह सिंधु की नौवीं जीत है ,सिंधु का राष्ट्रमंडल खेलों में यह तीसरा एकल पदक है। उन्होंने 2018 गोल्ड कोस्ट खेलों में भी सिल्वर मैडल देश के लिए जीता था। सिंधु मौजूदा खेलों में सिल्वर मैडल जीतने वाली भारत की मिश्रित टीम का भी हिस्सा थी जिसे फाइनल में मलेशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।


सिंधु ने चोटके बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया और उनके ड्रॉप शॉट भी दमदार थे। मिशेल ने बहुत सी गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। भारत का बर्मिंघम खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता का यह चौथा मैडल है। इससे पहले मिश्रित टीम के सिल्वर मैडल के अलावा किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल जबकि त्रीशा जॉली और गायत्री गोपचंद की जोड़ी ने महिला युगल में ब्रॉन्ज़ मैडल जीते।