ईडी दफ्तर से बाहर आए संजय,कोर्ट में होंगे पेश

महाराष्ट्र के पात्रा चॉल घोटाले में गिरफ्तार शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उनका प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) उन्हें आज मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। ईडी के अधिकारी कोर्ट से रिमांड बढ़ाए जाने की मांग होगी। पिछले गुरुवार को राउत को कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद विशेष अदालत ने ईडी की हिरासत आठ अगस्त तक बढ़ा दी थी।

वहीं पिछले दिनों ईडी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को भी पूछताछ के लिए तलब किया था।  शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी 60 वर्षीय राउत को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने राउत के घर पर सुबह-सुबह छापा मारा और करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था, इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। बीती चार अगस्त तक राउत को ईडी भेज दिया गया था। इसके बाद उनकी रिमांड आठ अगस्त तक बढ़ाई गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *