बड़ी खबर : प्रदेश में बीएसएनएल के 1206 मोबाइल टावर लगाने पर लगी मोहर

देहरादून:बड़ी खबर मिल रही है अब उत्तरखंड राज्य में सीएम धामी ने आज शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना तकनीक अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश में मोबाइल नेटवर्क को मजबूत करने के  उद्देश्य से अनुरोध किया जिसपर केंद्रीय मंत्री ने अपनी मोहर लगाईं है ,जिसके चलते अब उत्तराखण्ड में बीएसएनएल के 1206 मोबाइल टावर की लगाए जाएंगें। सभी मोबाइल टावर की लागत 1 करोड़ रुपये आएगी।

उत्तराखंड में कई ऐसे गांव हैं जहां अभी भी मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचा है।आम लोगों को मोबाइल पर बता करने के लिए घरों से दूर रुख  करना पड़ता था। बीएसएनएल के टावर लगने से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट भी पहुंच पाएगा। सबसे जरूरी बीएसएनएल और उत्तराखंड के ग्रामीणों का साथ काफी पुराना है। पर्वतीय क्षेत्रों में सबसे पहले बीएसएनएल ने अपनी सेवा शुरू की थी। इसके अलावा बीएसएनएल के लैंडलाइन टेलीफोन का इस्तेमाल आज भी उत्तराखंड के सैंकड़ों घरों में होता है। बीएसएनएल को आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ये स्वीकृति बेहद अहम साबित होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *