बीते दिन यूपी में शुक्रवार देर रात 12 आईएएस अफसरों के आकस्मिक तबादले किए गए। जिनमें आईएएस विवेक को विशेष सचिव, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के पद पर गए हैं।
इसके आलावा सुरेंद्र प्रसाद सिंह को अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर पद दिया गया है। अभी तक प्रतीक्षारत रहे आशुतोष निरंजन को विशेष सचिव, नियोजन विभाग के पद पर तैनाती दी गई है। राकेश कुमार मिश्रा को विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग दिया गया है ये अभी तक वोटिंग लिस्ट में थे।
वैभव श्रीवास्तव को विशेष सचिव, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। राम नरायन सिंह यादव को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा दी गई है। इसके अलावा -ओम प्रकाश वर्मा को अपर आयुक्त, वाणिज्य कर, अटल कुमार राय को अपर आयुक्त, उद्योग कानपुर, रविंद्र पाल सिंह को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, संदीप कौर को विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर तैनाती दी गई है।

