राज्य में श्वेत क्रांति को बढ़ावा दे रही सरकार : सीएम धामी

देहरादून  : आपको बतादें कि आज शुक्रवार उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में कहा कि राज्य में श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने के लिए सरकार दुग्ध उत्पादकों का हरसंभव मदद करती आई है। दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादकों को जागरूक और प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज सीएम ने ये भी कहा कि दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से राज्य के 600 दुग्ध उत्पादकों के खातों में अमाउंट दिया गया है।उन्होंने राज्य के सर्वश्रेष्ठ 26 दुग्ध उत्पादकों को चेक वितरित करने के साथ ही तिरंगा भेंट कर सम्मान भी दिया। 

आज दिन शुक्रवार को रुद्रपुर के जवाहर नवोदय स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश में आजादी के बाद श्वेत क्रांति का इतिहास बेहद जबरदस्त है। भारत विश्व में सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाले देशों में शामिल है। उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादकों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। उत्तराखंड के 13 जिलों की 4350 दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रतिदिन औसतन 1,93,709 लीटर दूध की बिक्री हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *