चम्पावत की डॉ नेहा बाठला बैठेंगीं अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर ,कौन बनेगा करोड़पति शो में हुआ चयन

चम्पावत : उत्तराखंड के चम्पावत जनपद की शान अब अमिताभ बच्चन के बहुचर्चित शो में होगी। जहाँ  जनपद का नाम उचाईयों तक पहुंचाने चम्पावत की डा. नेहा बाठला “कौन बनेगा करोड़पति” की हॉट सीट पर बैठेंगीं। इतना ही नहीं बल्कि इससे पहले भी चम्पावत के युवा टैलेंट इंडियन आइडल पवनदीप राजन भी जीत चुके हैं, और अब पशु चिकित्सक डा. नेहा बाठला अपने ससुर का अधूरा सपना पूरा करने को यहाँ आएंगीं। उनका चयन “कौन बनेगा करोड़पति शो” के लिए हुआ है। वह शो के पहले ही दिन अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठी दिखाई देंगी। इस बार शो आगामी 23 अगस्त को शुरू होने जा रहा है।

डॉ नेहा उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामनगर की निवासी है। उनके पति डा. राहुल जोशी भी जनपद के नरियालगांव स्थित पशु प्रजनन केंद्र में है। डा. नेहा से बातचीत में उन्होंने कहा कि  ससुर प्रदीप जोशी कौन बनेगा करोड़पति शो में जाने के लिए शुरू से ही प्रयासरत है लेकिन आज तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। उनकी प्रेरणा पर मैंने भी इस बार केबीसी में अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद दस सवालों का जवाब दिया तो मेरा सलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट के लिए हुआ। जिसमें पास होने के बाद अब मुझे मुंबई आने का मौका मिला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *