बड़ी खबर : प्रदेश में जारी होगी नई एसओपी

देहरादून : उतराखंड में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है,क्यूंकि प्रदेश में बीते दिन में कोरोना के 346 नए संक्रमित मिले हैं जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई है। कोरोना की संक्रमण दर भी बढ़कर 11 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। देहरादून में तेजी से कोरोना संक्रमण के केस निकल रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा-
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आज बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने ऐलान किया कि  स्कूल-कॉलेजों में कोरोना के केस बढ़ने पर नई एसओपी जारी होगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी सूचना में मंगलवार को सामने आए 346 नए मामलों में सर्वाधिक 188 देहरादून के मामलें है. और बीते दिन प्रदेश में मंगलवार को 35,178 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *