ठिकाने लगा अल-जवाहिरी,जानिए कैसे दिया अंजाम 

आज की सबसे बड़ी खबर मिली है कि आतंकी सरगना अल-जवाहिरी को मार गिराया गया है,ये अलकायदा के लिए ओसामा-बिन-लादेन के बाद दूसरा बड़ा झटका है। अमेरिका ने जिस तरह से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। ठीक ऐसे ही अमेरिका ने ओसामा-बिन-लादेन को भी पाकिस्तान में मारा था। 

अमेरिका को शक था कि जवाहिरी या तो पाकिस्तान के कबायली इलाके या फिर अफगानिस्तान में छुपा हुआ था,अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अमेरिकी खुफिया एजेंसी को काबुल में अलकायदा की उपस्थिति की जानकारी मिली थी। पिछले कई सालों से अमेरिकी सरकार को एक ऐसे आतंकी नेटवर्क के बारे में जानकारी मिल रही थी, जिसका समर्थन अल-जवाहिरी कर रहा था। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैबिनेट सदस्यों के साथ बैठक की और पूरे मिशन के बारे में जानकारी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *