बारिश इस कदर हो रही है कि अब जगह जगह से हादसों की खबरे लगातार आ रहीं हैं। इसी कड़ी में टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में आज सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है.। चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर खाई में जा गिरा। इस दौरान चालक की मौत हो गई है। मृतक धूरा मंडल में भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी था। उसमें सवार एक ग्रामीण गंभीर घायल हुआ है और इस घायल का जिला अस्पताल में हो रहा है।
एसपी देवेंद्र पींचा ने सोमवार सुबह छह बजे बारहमासी सड़क में चल्थी से चंपावत आ रहा टिप्पर संख्या यूके सीए 03/2244 अचानक स्वांला के पास अनियंत्रित होकर 25 मीटर खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से 46 वर्षीय चालक जगदीश सिंह पुत्र बची सिंह निवासी बेलखेत और 44 वर्षीय ग्रामीण नरेश सिह पुत्र हयात सिंह निवासी दियूरी बेलखेत को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस दुर्घटना पर चंपावत के विधायक और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना जताई है।
भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत,हादसे में गई जान

